फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   BSP's Ramveer Chauhan becomes metropolitan president

Kotdwar News: बसपा के रामवीर चौहान बने महानगर अध्यक्ष

Thu, 04 Jan 2024 04:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 04:16 PM IST
विज्ञापन
BSP's Ramveer Chauhan becomes metropolitan president
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के अंतर्गत सिमलचौड़ में बृहस्पतिवार को बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन समारोह पूर्वक किया गया। इस मौके पर रामवीर चौहान को महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

जिला कार्यालय का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए बसपा की नीति एवं विचारधारा ही कारगर है। भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से सत्तासीन होकर पहाड़ की मूल समस्याओं का समाधान नहीं किया, जिससे पहाड़ों से लगातार पलायन जारी है। कहा कि यदि बसपा सत्ता में आई तो पहाड़ों के अनुकूल नीतियां बनाई जाएंगी, जिससे पहाड़ के लोगों को भी तमाम सुविधाएं मिल सके।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विकास कुमार आर्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव डॉ. नाथीराम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मदन पाल, डॉ. मनीराम, अनिल देवरानी, केसी राम निराला, जयदेव सिंह, मिथलेश कुमार, नैन सिंह, श्रद्धानंद, बाल करन सिंह, प्रभुदयाल, सतेंद्र चोपड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed