{"_id":"678002c8d66ac7467a053b1e","slug":"bs-3-class-trips-will-increase-till-najibabad-and-bijnor-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-590365-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नजीबाबाद व बिजनौर तक बढ़ेंगे बीएस-3 श्रेणी के फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नजीबाबाद व बिजनौर तक बढ़ेंगे बीएस-3 श्रेणी के फेरे
विज्ञापन
कोटद्वार। दिल्ली में बीएस-4 श्रेणी की बसों के संचालन पर लगी रोक हटने के बाद कोटद्वार की बसें दिल्ली जाने से डिपो प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वहीं बीएस-3 श्रेणी की बसें अभी भी नहीं जा पा रही हैं। डिपो प्रशासन इन बसों का संचालन कोटद्वार-बिजनौर के बीच फिक्स कर बसों के फेरे बढ़ाते हुए रोडवेज परिवहन का ज्यादा से ज्यादा लाभ अर्जित करने की योजना बना रहा है।
कोटद्वार रोडवेज डिपो पर उत्तराखंड परिवहन निगम की 45 बसें हैं। इनमें नई तकनीक के तहत बीएस-6 श्रेणी की नौ बसें हैं। शेष बसों में बीएस-3 श्रेणी की 18 और बीएस-4 श्रेणी की 19 बसें हैं। दिल्ली में इन दोनों श्रेणियों की बसों के संचालन पर रोक लगने के बाद डिपो प्रशासन सकते में आ गया था। दिल्ली रूट पर बीएस-6 और सीएनजी श्रेणी की अनुबंधित बसें ही चल पा रही थीं।
जिसका सीधा असर डिपो की आय पर पड़ा था। एक बार फिर से बीएस-4 श्रेणी की बसों का दिल्ली में संचालन सुचारु होने से डिपो प्रशासन ने राहत की सांस ली है। मगर बीएस-3 श्रेणी की बसें अभी भी दिल्ली नहीं जा पा रही हैं। इन बसों को कोटद्वार से अन्य रूट पर चलाया जा रहा है। आय की दृष्टि से कोटद्वार-दिल्ली रूट महत्वपूर्ण रूट है।
विज्ञापन
इस रूट पर नजीबाबाद, बिजनौर, मेरठ महत्वपूर्ण स्टेशन हैं। डिपो से बीएस-3 श्रेणी की बसों को इस रूट पर चलाने की योजना पर डिपो काम कर रहा है। रोडवेज डिपो के एआरएम अनुराग पुरोहित ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में व्यवस्थाओं में बदलाव कर सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं।