{"_id":"5835ca284f1c1b234113bda5","slug":"bring-to-the-development-of-the-state-party-bhatt","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के विकास के लिए भाजपा लाओ : भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के विकास के लिए भाजपा लाओ : भट्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
Updated Wed, 23 Nov 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की परिवर्तन यात्रा बुधवार को पाबौ पहुंची। यहां जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड और भाजपा की सरकार बनाने का लोगों से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस को हटाना और भाजपा को लाना जरूरी हो गया है। कांग्रेस की प्रदेश सरकार विकास के मोर्चे में हर तरफ से फेल है।
विज्ञापन
भट्ट ने कहा कि आज केंद्र में भाजपा की सरकार है। प्रदेश में भी भाजपा की सरकार आने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास योजनाएं यहां बेहतर तरीके से संचालित हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा के जरिए भाजपा लोगों के बीच जा रही है। भट्ट ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कोरी घोषणाएं किए जा रहे हैं। जितनी भी घोषणाएं हो रही हैं, उनमें से दस फीसदी भी काम नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ नेता डा. धन सिंह रावत ने कहा कि भाजपा ही प्रदेश का विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार केंद्र की विकास योजनाओं का प्रदेश में ठीक से संचालन नहीं कर पा रही है। ग्रामीण इलाकों में लोग मूलभूत सुविधाओं तक के लिए जूझ रहे हैं। परिवर्तन यात्रा पैठाणी, चिपलघाट, साकरसैंण, मरोड़ा, विड़ोली में भी गई। इस दौरान महेंद्र भट्ट व विनोद कंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन