फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bridge and asphaltization work started on Chilarkhal-Laldhang road

चिलरखाल-लालढांग मार्ग पर पुल और डामरीकरण का काम शुरू

Thu, 21 Oct 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Bridge and asphaltization work started on Chilarkhal-Laldhang road
चिलरखाल-लालढांग मार्ग पर सिगड्डीसोत नदी में पुल का निर्माण शुरू। - फोटो : KOTDWAR
चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग पर डामरीकरण के साथ ही सिगड्डीसोत नदी में पुल का निर्माण शुरू हो गया है। वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने सड़क और पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत बृहस्पतिवार सुबह कोटद्वार से सटे चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग पर बन रहे पुलों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस मौके पर डीएफओ लैंसडौन दीपक कुमार और रेंज अधिकारी प्रदीप उनियाल ने वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत को सिगड्डीसोत नदी में कटाव से हुए नुकसान की जानकारी दी। मंत्री ने लोक निर्माण और वन विभाग के अधिकारियों को सिगड्डीसोत नदी से सड़क को हो रहे कटाव को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जंगल और सड़क बचाने के लिए यदि नदी को चैनलाइजेशन (रुख मोड़ने) की जरूरत पड़ती है, तो इसके लिए भी अनुमति ली जा सकती है। वन मंत्री के विशेष कार्याधिकारी नरेंद्र सेमवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह मंत्री की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed