{"_id":"57d6e1664f1c1b902cd477db","slug":"breaking-off-thousands-of-home-locks-jewelry-cash-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर के ताले तोड़कर हजारों के जेवर, नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद घर के ताले तोड़कर हजारों के जेवर, नकदी चोरी
Updated Mon, 12 Sep 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
thief
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद रोड स्थित डिफेंस कालोनी में चोर एक बंद घर के छह ताले तोड़कर वहां रखी हजारों की नकदी और जेवर उड़ा ले गए। घटना शुक्रवार रात की है। भवन स्वामी की ओर से बाजार पुलिस चौकी में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भवन स्वामी शीशपाल सिंह रावत ने बताया कि वह एक सप्ताह के लिए अपने छोटे बेटे के यहां नोएडा गए थे। घर में रात को सोने के लिए एक व्यक्ति को कह रखा था। शनिवार को उसे जरूरी काम के लिए कहीं जाना पड़ा, जिससे वह रात को उनके घर सोने के लिए नहीं आ सका।
विज्ञापन
उसी दिन चोरों ने मौका पाते हुए घटना को अंजाम दिया। भवन स्वामी ने बताया कि उनके घर पर मेन गेट पर लोहे का ग्रिल का दरवाजा लगा है। चोरों ने पहले ग्रिल का ताला तोड़ा और इसके बाद पीछे के कमरे का ताला तोड़ते हुए अंदर दाखिल हुए। चोरों ने छह के छह ताले तोड़कर पूरा घर खंगाला और अंदर एक स्टील और एक लकड़ी की आलमारी भी तोड़ी।
विज्ञापन
वहां रखी दो सोने की अंगूठी, दो मोबाइल, 26,500 रुपये की नकदी और 4800 यूएस डॉलर उड़ा ले गए। शनिवार सुबह जब घर के दरवाजे खुले मिले तो पड़ोसियों ने उन्हें घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर कई साक्ष्य एकत्र किए हैं। शुक्रवार की रात क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल फोन खंगाले जा रहे हैं। कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। भवन स्वामी ने बताया कि दो साल पहले भी उनके घर के ताले टूटे थे। तब पड़ोसियों के जागने के कारण चोरी होने से बच गई थी।