फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   BJP took to the streets drunk

नशे के विरोध में सड़क पर उतरे भाजपाई

Mon, 11 Jul 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार। Updated Mon, 11 Jul 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
BJP took to the streets drunk
कोटद्वार में नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरा हुजूम। - फोटो : Amar Ujala

 कोटद्वार शहर और इससे सटे ग्रामीण अंचल में स्मैक के बढ़ते धंधे के खिलाफ सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर पुलिस, प्रशासन और कांग्रेस सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। प्रदर्शनकारियों ने नशे की चपेट में आकर बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी को बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में कोटद्वार की घोर उपेक्षा हो रही है।

विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत की अगुवाई में कोटद्वार की सड़कों पर उतरकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्वाह्न 11 बजे कोटद्वार शहर और ग्रामीण अंचलों से आए भाजपा कार्यकर्ता यहां मोटर नगर के पास एकत्र हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में ढोल-दमाऊं के साथ देवीरोड, नजीबाबाद चौक, बदरीनाथ मार्ग होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे, जहां जुलूस जनसभा में बदल गया।
विज्ञापन


जनसभा में पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कोटद्वार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। बड़ी संख्या में युवा स्मैक की चपेट में आकर बर्बाद हो रहे हैं। स्मैक के धंधे में लिप्त लोग नहीं पकड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को जनसरोकारों से कोई लेना-देना नहीं रह गया है। पूर्व विधायक ने कहा कि जनता के ज्वलंत मुद्दे जस के तस हैं। कोटद्वार जिला निर्माण, मेडिकल कालेज, चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। रामनगर की भांति कोटद्वार में कार्बेट सफारी शुरू करने की मांग को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।


भाजपा के राष्ट्रीय कार्यपरिषद सदस्य मोहन लाल बौंठियाल ने कहा कि कोटद्वार में उमड़ा भाजपाइयों का जनसमूह यह संकेत कर रहा है कि राज्य से कांग्रेस सरकार की विदाई का वक्त आ गया है। जनसभा को पूर्व ब्लाक प्रमुख भुवनेश खर्कवाल, जिला पंचायत सदस्य सुधा सती, बलदेव सिंह नेगी, यूसीएफ के पूर्व अध्यक्ष उमेश त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश नैथानी, परशुराम, मंगतराम अग्रवाल, एपी घिल्डियाल, राजगौरव नौटियाल समेत कई ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed