{"_id":"46e4f6fafe3b7a66174e87af2ce08887","slug":"bjp-members-protested-against-the-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो कोटद्वार
Updated Mon, 08 Feb 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर राशन घोटाला करने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर तहसील पहुंचे और यहां धरना दिया।
यहां हुई सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार को घोटाले वाली सरकार करार दिया। कहा कि तीन फरवरी को कोटद्वार के निंबूचौड़ में एक कांग्रेसी नेता के भवन से हजारों बोरी सरकारी चावल बरामद होने से एक और घोटाला उजागर हुआ है। गरीबों को दिया जाने वाला राशन निजी गोदाम में दबा कर रखा गया है, प्रशासन के संज्ञान में आने के बावजूद पूरे मामले को रफा-दफा कर तुरंत अपराधी को क्लीन चिट दे दी गई। सरकारी राशन को निजी गोदाम में रखना गैर कानूनी है, इसकी निष्पक्ष जांच होनी आवश्यक है।
वक्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री पर अपने चहेतों को बचाने का आरोप लगाया। कहा कि इस घोटाले में उनकी भी संलिप्ता है। नैतिकता के आधार पर स्वास्थ्य मंत्री को अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर कोटद्वार की जनता सड़कों पर उतरकर सरकार की पोल खोलने को मजबूर होगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, वीरेंद्र सिंह रावत, उमेश त्रिपाठी, भुवनेश खर्कवाल, अमित भारद्वाज, मोहन सिंह रावत, सुधा सती, मंगत राम, मुकेश नेगी, हरीश खर्कवाल, मंजू जखमोला, अनीता केष्टवाल, विनीता भट्ट, गायत्री भट्ट, धर्मवीर गुसाईं, मनोज कुंडलिया आदि मौजूद थे।