फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   BJP councillors should perform their role in the Municipal Corporation unitedly

Kotdwar News: नगर निगम में भाजपा पार्षद अपनी भूमिका का निर्वहन एकजुट होकर करें

Tue, 09 Sep 2025 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
BJP councillors should perform their role in the Municipal Corporation unitedly
श्रीनगर। भाजपा मंडल कार्यालय में भाजपा पार्षदों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने पौड़ी जिले के नवनियुक्त जिला महामंत्री गणेश भट्ट का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने कहा कि भाजपा के चुनाव चिह्न पर विजयी हुए पार्षद वार्ड के प्रति समर्पित रहते हुए सदन में पार्टी की नीतियों को मजबूती प्रदान करें व अपनी भूमिका का निर्वहन एकजुट होकर करें।मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने कहा कि नगर निगम से जुड़े विषयों पर यदि किसी प्रकार की सहमति या असहमति बने तो सभी पार्षद एकजुट होकर सदन के नेता शंकर मणि मिश्रा से विचार-विमर्श करने के बाद ही निर्णय लें। शंकरमणि मिश्रा ने कहा कि सभी पार्षद अपने वार्ड के प्रति समर्पित रहने के साथ-साथ भाजपा की एकजुटता का परिचय भी नगर निगम के सदन में देने का काम करेंगे और यदि कहीं पर कोई निर्णय गलत होता है तो उसका सब मिलकर विरोध भी करेंगे। बैठक में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर जोशी, पार्षद दिनेश पटवाल, शुभम प्रभाकर, रमेश रमोला, झाबर सिंह रावत, पंकज सती, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed