फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   birthday of chandramohan singh negi

जयंती पर चंद्रमोहन सिंह नेगी को याद किया

Sun, 07 Feb 2016 09:55 PM IST
कोटद्वार/यमकेश्वर
कोटद्वार/यमकेश्वर Updated Sun, 07 Feb 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्व. चंद्र मोहन सिंह नेगी के 80वें जन्मदिवस पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सहित समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार को गढ़वाल टॉकीज के निकट बने चंद्रमोहन सिंह स्मृति वाटिका में सर्वप्रथम प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने नेगी को बहुआयामी प्रतिभा का धनी बताते हुए कहा कि उन्होंने तत्कालीन समय में अपने राजनीतिक जीवन में कई उतार चढ़ाव देखे। लेकिन उत्तराखंड देव भूमि के प्रति उनका अगाध प्यार एवं लगाव था। उन्होंने ही तत्कालीन समय में पहाड़ों के समग्र विकास को अंगीकृत करते हुए सड़कों, अस्पतालों सहित बिजली, पानी की बेहतरी के लिए कार्य किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय मित्तल, दिलबर सिंह बिष्ट, गिरिराज किशोर हिंदवाण, अर्जुन सिंह बिष्ट, चंद्र मोहन सिंह नेगी, उदय सिंह नेगी, सरला रावत, धीरेंद्र सिंह नेगी, गोपाल काला, विजय माहेश्वरी, गुडू चौहान, मदन सिंह रावत, कमला शाह, कुसुम असवाल, रंजना रावत, सुनीता बिष्ट, धीरेंद्र सिंह नेगी, कुंवर सिंह नेगी, डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, यमकेश्वर में भी स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी की जयंती मनाई गई। कांडी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख यमकेश्वर कृष्णा नेगी ने की। पूर्व ब्लाक प्रमुख यमकेश्वर रेनू बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुनिकीरेती मनोज द्विवेदी, हंस फाउंडेशन उत्तराखंड के प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट, पूर्व आईएफएस डॉ. मनेंद्र सिंह नेगी, राजेश पयाल सहित कई लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed