{"_id":"ab100e478aa8d18536546358742b672c","slug":"bikers-hit-the-teacher-doon-referee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने शिक्षिका को टक्कर मारी, दून रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकर्स ने शिक्षिका को टक्कर मारी, दून रेफर
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 02 Feb 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बेलगाम बाइकर्स आए दिन राहगीरों को चोटिल कर रहे हैं। सोमवार देर शाम घसिया महादेव के पास बाइक सवार दो युवकों ने एक शिक्षिका को टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने के कारण शिक्षिका को देहरादून रेफर कर दिया गया है। बाइकर्स टक्कर मारने के बाद बाइक छोड़कर फरार हो गए थे।
शहर में हाईवे और मुख्य बाजारों में फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। स्थानीय निवासी दौलाराम नौटियाल का कहना है कि बाइकर्स आए दिन लोगों को चोटिल कर रहे हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर पा रही है। शहर में इस तरह की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। अधिकांश बाइकर्स नाबालिग हैं। कई बार तो एक बाइक पर चार-चार युवक सवार होकर स्टंट करते नजर आते हैं। ब्यूरो