{"_id":"589df2e84f1c1b7b0d378b41","slug":"bike-rider-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Fri, 10 Feb 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। बदरीनाथ मार्ग मालवीय उद्यान के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार घायल हो गया। लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब दस बजे कौड़िया निवासी नईम बाइक पर बदरीनाथ मार्ग से झंडाचौक की ओर जा रहा था। तभी मालवीय उद्यान के समीप उसकी भिड़ंत विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से हो गई। दुघर्टना में नईम घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन