{"_id":"7be4b496a62cead4ddc9380566d26e57","slug":"bharat-gadhvali-instruments-perform-in-the-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरत महोत्सव में बजा गढ़वाली वाद्ययंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरत महोत्सव में बजा गढ़वाली वाद्ययंत्र
कोटद्वार
Updated Mon, 28 Dec 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डू समथिंग सोसाइटी की ओर से आयोजित भारत नामधेय भरत महोत्सव का समापन सर्वोदय सेवक जमनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित मान सिंह रावत जी के पारंपरिक स्वागत के साथ हुआ। गढ़वाली वाद्य यंत्र ढोल दमाऊ और मशकबीन की धुन पर रथ पर पहुंचे सर्वोदयी सेवक मान सिंह रावत को स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने स्मृति चिह्न देकर भरत भूमि गौरव सम्मान से नवाजा।
महोत्सव के समापन समारोह का स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, ब्लाक प्रमुख सुरेश असवाल और प्रकाश चंद्र कोठारी ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए कर्नल बीबी ध्यानी, डॉ. मंजू कपरवाण, सामाजिक सौहार्द के लिए चंदा खान, केपी एल खंतवाल, योगंबर रावत, दीपिका बड़ोला और एसपी उनियाल भारत नामधेय चक्रवर्ती भरत सम्मान से नवाजा गया।
भाषण प्रतियोगिता भी हुुई
युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति-कारण व निदान विषय पर भाषण प्रतियोगिता जीतने पर करूणा, प्रिया, अंबिका और सौरभ को 5000 रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए 16 वर्षीय उदयरामपुर निवासी गौरव जखमोला को समिति के संरक्षक द्वारा ट्राई साइकिल प्रदान की गयी। महोत्सव के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 350 से अधिक लोगों ने लाभ लिया।
विज्ञापन
इससे पूर्व महोत्सव के फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें योग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आदर्श केष्टवाल, श्रेष्ठा रावत, खुशी राणा, सीनियर वर्ग में विरेंद्र रावत, योगेश रावत, सौरभ गुंसाईं, ओपन वर्ग में गणेश कुकरती, गुन्जन पुंडीर, रिंकी पुंडीर, रंगोली प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में तनवी रावत, दिपाली नेगी, प्रेणा, इशिका मित्तल, कनिका, जूनियर वर्ग में खुशी राणा, खुशी द्विवेदी, प्रियंका रौथाण, प्रियंका रावत, सीनियर वर्ग में क्रर्ती शर्मा, इती शर्मा, सृष्टि मोहन, शिल्पा आर्य, कृतिका रावत, अंकिता रावत, एकल नृत्य प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में आंचल, शाक्षी, किरन, जूनियर वर्ग में अनुराग, सांची, दीक्षा, सीनियर वर्ग में विवेक भट्ट, अमित, अमन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में श्री गुरुरामराय इंटर कालेज के अमन ध्यानी टॉपर रहा। कबड्डी के बालक वर्ग में एमकेवीएन कण्वघाटी, बालिका वर्ग में आर्य कन्या इंटर कालेज ने बाजी मारी। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के प्राइमरी और जूनियर वर्ग में एमकेवीएन जबकि सीनियर वर्ग में जीजीआईसी कण्वघाटी ने बाजी मारी।
इस अवसर पर महोत्सव में विशिष्ट अतिथि विपिन जदली, कै. सतीश ध्यानी, विश्वपाल जयंत, विनोद नौटियाल, विनीता भट्ट, डॉ. सीएस बडथ्वाल, कर्नल आरडी बडथ्वाल, सुरेंद्र लाल आर्य, बलराम नेगी, जनार्दन बुडाकोटी, अनुभा गुप्ता, हेमंत परिन्द्याल, एसपी थपलियाल, आनंद सिंह गुसाई, एसपी थपलियाल आदि मौजूद थे। महोत्सव समापन की घोषणा अध्यक्ष मयंक प्रकाश कोठारी ने की।