फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bhajpai blew up the Chief Minister's effigy

भाजपाइयों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Wed, 10 Feb 2016 07:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार Updated Wed, 10 Feb 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। रिखणीखाल क्षेत्र की उपेक्षा से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने रिखणीखाल में प्रदेश सरकार के खिलाफ जुलूस निकालक प्रदर्शन किया। उन्होंने घोषणाओं के बावजूद क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने पर मुख्य मंत्री का पुतला फूंका। साथ ही डीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता रिखणीखाल बाजार में एकत्र हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट ने प्रदेश सरकार पर कोरी घोषणाएं और जन विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदहाल है। उसका अभी तक उच्चीकरण नहीं किया गया है। किल्बोखाल-टकोलीखाल मार्ग पर पुल नहीं बनाया गया है। बंजा देवी में पुल बनाने की कोरी घोषणा कर मुख्यमंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं। पुतला फूंकने वालों में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मोहन नेेगी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज, ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी देवी, सुरेंद्र सिंह नेगी, गोपाल रावत, दिनेश रावत, जंगबहादुर सिंह रावत, सयन सिंह नेेगी, बलवंत सिंह, किशोर देवरानी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed