फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bhabar Gas Agency manager suspended for short weighing of gas cylinders, transferred

Kotdwar News: गैस सिलिंडरों की घटतौली मामले में भाबर गैस एजेंसी के प्रबंधक पर गिरी गाज, स्थानांतरण हुआ

Wed, 23 Jul 2025 11:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Bhabar Gas Agency manager suspended for short weighing of gas cylinders, transferred
कोटद्वार। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) की भाबर गैस एजेंसी में होम डिलीवरी गैस सिलिंडरों की घटतौली के मामले में प्रबंधक कैलाश अधिकारी पर गाज गिरी है। जीएमवीएन के महाप्रबंधक ने उनका ट्रांसफर देहरादून कर दिया है। वह अब निगम के ईपीएफ सेक्शन का कार्यभार देखेंगे।
विज्ञापन

होम डिलीवरी गैस सिलिंडरों की घटतौली के मामले में भाजपा नेता व क्षेत्रीय पार्षद सौरव नौडियाल के नेतृत्व में भाबर क्षेत्र के लोगों ने विगत 9 जुलाई को कोटद्वार के एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। जिसमें उन्होंने भाबर गैस एजेंसी के ठेकेदार व कर्मचारियों पर होम डिलीवरी गैस सिलिंडरों की घटतौली के आरोप लगाए थे। उन्होंने प्रबंधक पर इस मामले में अनदेखी और ठेकेदार के कर्मचारियों को बचाने के आरोप लगाए। काफी दिन तक चले विवाद के बीच एजेंसी के ठेकेदार और कर्मचारियों ने काम छोड़ने की बात करते हुए होम डिलीवरी सेवाएं बंद कर दी। ठेकेदार और उनके कर्मचारियों ने 14 जुलाई को एसडीएम व कोतवाली पुलिस को ज्ञापन सौंपकर उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। बाद में पार्षद के नेतृत्व में भाबर के कई क्षेत्र की महिलाओं ने तहसील में प्रदर्शन कर इस मामले में जीएमवीएन के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपे थे। गैस एजेंसी से जुड़े घटतौली के विवाद को देखते हुए जीएमवीएन के महाप्रबंधक की ओर से उनका देहरादून स्थानांतरण कर दिया गया है। उनकी जगह युद्धवीर सिंह नेगी को भाबर गैस एजेंसी का प्रबंधक बनाया गया है। बताया जा रहा है कि अगले एक दो दिन में नए प्रबंधक कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। भाजपा के भाबर मंडल के अध्यक्ष आशीष रावत ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के हस्तक्षेप के बाद भाबर गैस एजेंसी के प्रबंधक को हटा दिया गया है। वहीं, प्रबंधक कैलाश अधिकारी ने भी उनके स्थानांतरण होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed