फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Be wary of opportunist people: Surendra

मौकापरस्त लोगों से सावधान रहें : सुरेंद्र

Fri, 15 Apr 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार। Updated Fri, 15 Apr 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Be wary of opportunist people: Surendra
गांव में लोकतंत्र बचाओ पद यात्रा निकाली। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

पूर्व कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पदमपुर गांव में लोकतंत्र बचाओ पद यात्रा निकाली। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन


पदमपुर के बेलाडाट चौराहे से शुरू की गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए नेगी ने कहा कि पूरे प्रदेश सहित विधानसभा कोटद्वार में विकास के लिए कांग्रेस सरकार के द्वारा विकास के नए आयाम स्थापित किये जा रहे थे, जो भाजपा को नहीं सुहाए। कहा कि कोटद्वार में बेस अस्पताल, भाबर में नया डिग्री कालेज, कण्वाश्रम के समग्र विकास की पहल, लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग पर फ्लाई ओवर का निर्माण, मालन, सुखरौ और खोह नदियों पर बडे़ पुलों का निर्माण आदि के क्षेत्र में बेहतर कार्य किये जा रहे थे। लेकिन भाजपा के नेताओं को प्रदेश सहित क्षेत्र का विकास रास नहीं आया।
विज्ञापन


कांग्रेस द्वारा स्वीकृत बड़े प्रोजेक्टों के पूरा होने पर संशय के बादल छा गए हैं। उन्होंने ऐसे मौकापरस्त लोगों से सावधान रहने एवं आने वाले विधानसभा चुनावों में सबक सिखाने की अपील की है। इस मौके पर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रंजना रावत, मंगल सिंह रावत, डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, दर्शन सिंह भंडारी, विजेंद्र सिंह चौधरी, गिरिराज किशोर हिंदवाण, मनवर सिंह आर्य आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed