फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   BDC passed a resolution condemning the Cantonment Council

जयहरीखाल बीडीसी में छावनी परिषद के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

Tue, 11 Feb 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
BDC passed a resolution condemning the Cantonment Council
जयहरीखाल बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों की शिकायत सुनते ब्लाक प्रमुख दीपक भंडारी। - फोटो : KOTDWAR
क्षेत्र पंचायत जयहरीखाल की बैठक में लैंसडौन में पार्किंग शुल्क, बिजली, सड़क और जंगली जानवरों के मुद्दे छाए रहे। जनप्रतिनिधियों ने छावनी परिषद लैंसडौन की पार्किंग शुल्क वसूली के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन

मंगलवार को जयहरीखाल ब्लाक मुख्यालय के सभागार में ब्लाक प्रमुख दीपक भंडारी की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक हुई। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने छावनी परिषद लैंसडौन पर पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। कहा कि लैंसडौन नगर में तहसील मुख्यालय, कोषागार समेत कई महत्वपूर्ण विभागों के कारण ग्रामीणों को आए दिन लैंसडौन जाना पड़ता है। कैंट की ओर से प्रति वाहन सौ रुपए प्रवेश शुल्क लेने के बाद नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पार्किंग के नाम पर मनमाना शुल्क वसूल कर ग्रामीणों का शोषण किया जा रहा है। बीडीसी बैठक में कैंट बोर्ड के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए रक्षा मंत्री को समस्या के निस्तारण के लिए प्रस्ताव भेजने की बात कही गई।
विज्ञापन

बैठक में प्रतिनिधियों ने स्वजल की ओर से विभाग की योजनाओं की जानकारी उन्हें नहीं देने की शिकायत की। क्षेत्र पंचायत सदस्य ढकसुण चंद्रलेखा गौड़ ने चमेठा-ढौल खेतखाल मार्ग को शहीद विजय गौड़ के नाम पर रखने की मांग की। ग्राम प्रधान तोली विपिन धस्माना ने तोली गांव में विद्युतीकरण का मुद्दा उठाया। जनप्रतिनिधियों ने खड़कोली-मलारा में टीकाकरण टीम के नहीं पहुंचने की शिकायत की। ब्लाक प्रमुख दीपक भंडारी ने सिंचाई और लघु सिंचाई विभाग को खेती वाले क्षेत्रों में सिंचाई गूलों का निर्माण किए जाने और अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम लैंसडौन अपर्णा ढौंडियाल, ज्येष्ठ उपप्रमुख अजय शंकर ढौंडियाल, कनिष्ठ उपप्रमुख अनुभा रावत सहित ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद थे। संचालन बीडीओ राजेंद्र सिंह बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed