{"_id":"7d900d081bb306bf5a73a41d24b0f474","slug":"bdc-meeting-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी अनुपस्थित, अधीनस्थ प्रतिनिधियों को किया सदन से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी अनुपस्थित, अधीनस्थ प्रतिनिधियों को किया सदन से बाहर
बैजरो (कोटद्वार)
Updated Sun, 06 Dec 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र पंचायत बीरोंखाल की बैठक में पशुपालन और जलसंस्थान के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर उनके अधीनस्थ प्रतिनिधियों को ब्लॉक प्रमुख ने सदन से बाहर का रास्ता दिखा दिया। साथ ही खाद्य आपूर्ति अधिकारी बीरोंखाल के सदन में अनुपस्थित रहने पर उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बीडीसी बैठक के प्रति अधिकारियों की बेरुखी पर जनप्रतिनिधियों ने गहरा रोष जताया।
पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करते हुए ब्लॉक प्रमुख कविता पोखरियाल ने सदन में चर्चा प्रारंभ करवाई। सिसई के प्रधान गुणानंद ने स्वास्थ्य कार्डों में गलत नाम अंकित होने का मामला उठाया। बाडाडांडा के क्षेत्र पंचायत सदस्य मदन सिंह ने क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की। भमरई के प्रधान अशोक सिंह ने उनके यहां एएनएम सेंटर खोलने की मांग की। स्वास्थ्य विभाग से आए डॉ. शैलेंद्र रावत ने उनके प्रस्तावों को सीएमओ को भेजने की बात कही। बीरोंखाल में प्रस्तावित आईटीआई के लिए तलाई में निशुल्क भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव विधायक प्रतिनिधि रामसिंह रावत ने सदन में रखा। कदोला के प्रधान मेहरबान सिंह ने भरोलीखाल एरोली मोटर मार्ग को परिंडा तक जोड़ने की मांग की।
भाखंड की प्रधान संतोषी देवी ने भाखंड मोटर मार्ग को पंचपुरी तक जोड़ने पर हो रही देरी पर नाराजगी जताई। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने कहा कि रीठाधार के कुछ ग्रामीणों की आपत्ति के कारण सड़क निर्माण में देर हो रही है। तकुलसारी के प्रधान राजेसिंह ने राजकीय पॉलीटेक्निक बीरोंखाल में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग की। बीरोंखाल क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने एसबीआई बीरोंखाल के प्रबंधक पर जनता से दुर्व्यवहार की शिकायत करते हुए तबादले की मांग की। जयोनंद भारतीय जिला निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष चित्र सिंह कंडारी ने कहा कि अलग जिला निर्माण के आंदोलन को 137 दिन बीत जाने पर सरकार की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिला है, जिससे क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
उन्होंने पंचायत सदस्यों से आंदोलन को तीव्र गति देने के लिए सहयोग की मांग की। जिस पर सभी सदस्यों ने सहयोग का आश्वासन दिया। मासी के प्रधान जयकृत सिंह ने वेदीखाल बैजरो के मध्य एडीबी द्वारा काम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य यशपाल पटवाल, विधायक प्रतिनिधि रामसिंह, खंड विकास अधिकारी बीरोंखाल रमेश सिंह समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।