{"_id":"5866928b4f1c1b255eeec38b","slug":"bdc-meeting-dominated-power-roads-and-water-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी बैठक में छाए रहे बिजली, सड़क और पानी के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी बैठक में छाए रहे बिजली, सड़क और पानी के मुद्दे
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Fri, 30 Dec 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
मीिटटिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर। विकासखंड सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों ने बिजली, पानी, सड़क और सिंचाई से जुड़े मामले उठाते हुए उनके निराकरण की मांग की। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने गैंडखाल मैक्स हादसे और तुनखाल कार हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन
शुक्रवार बीडीसी बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी ने की। पेयजल से संबंधित सवालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य सीला महावीर सिंह ने ग्राम ठॉगर में लिफ्ट योजना का प्रस्ताव देने के बाद भी कार्रवाई न होने का मामला उठाया। ग्राम प्रधान कस्याली अनिल नेगी ने खूनीगाड योजना के पाइप लाइनों की मरम्मत की मांग की। ग्राम प्रधान तोली रविन्द्र सिंह ने सुनारधार में वर्ष 2011 के बाद से गांव में पानी नहीं आने का मामला उठाया। प्रधान सरवालरौड़ सुमित्रा देवी ने उनके गांव में काफी समय से पानी नहीं आने की बात कही। ग्राम प्रधान ढ़ुंगाधार जगदीश प्रसाद ने जूनियर हाईस्कूल ढूंगा में पानी का कनेक्शन नहीं होने से बच्चों को हो रही परेशानी का मामला उठाया। ग्राम प्रधान पोखरी यशपाल सिंह ने प्राथमिक विद्यालय पोखरी तथा प्राथमिक विद्यालय भड़ेत में पानीं न आने की शिकायत की। मुकेश डेवरानी ने विभाग से रणचूला पंम्पिग योजना की पाइप लाइनों का एलाइमेंट फिर से करने को कहा, जिससे सभी लोगो को पीने का पानी मिल सके। ग्राम प्रधान टोला दिनेश भट्ट ने फल्दाकोट पम्पिंग योजना तथा खेड़ा पम्पिंग योजना की मरम्मत का जल्द भुगतान करने की मांग की।
विज्ञापन
लोनिवि की सड़कों पर चर्चा प्रारंभ होते ही प्रधान मुकेश डेवरानी और धारकोट के प्रधान जगमोहन सिंह ने कौड़िया-किमसार मोटर मार्ग पर घटिया निर्माण का मामला उठाया। ढुंगा के प्रधान जगदीश प्रसाद ने बिथ्याणी-ढुंगा मोटर मार्ग पर सवाल उठाए। टोला के प्रधान दिनेश भट्ट ने काण्डी-लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग पर किमी 42 से 44 तक का डामरीकरण नहीं करने पर सवाल किए। ग्राम प्रधान कुमार्था विजेन्द्र सिंह ने घट्टुघाट-सिलोगी मोटर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने की शिकायत की।
विज्ञापन
विद्युत विभाग की चर्चा में ग्राम प्रधान विनोद सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य बणास तल्ला विजेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान सरवालरौड सुमित्रा देवी, ग्राम प्रधान रणचूला किशन सिंह, ग्राम प्रधान उड्डा राजेश सिंह, ग्राम प्रधान नैल यशोदा देवी ने ग्राम सभाओं में बिजली के पोल झुके होने तथा तारों के लटकने की समस्या उठाई। ग्राम प्रधान टोला दिनेश भट्ट ने यमकेश्वर के पोलिंग बूथों प्राथमिक विद्यालय बासवा, सरवालरौड़, प्रावि चमकोटखाल, तोलसारी आदि में विद्युतीकरण करने की मांग की। अवर अभियंता जगवीर सिंह चौहान ने बताया कि यमकेश्वर के 8 विद्यालयों का जल्द ही विद्युतीकरण करवा दिया जायेगा। बैठक के अन्त में सभी सदस्यों ने गैडखाल मैक्स हादसा तथा तूनखाल कार हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख बिनोद डबराल, जिला पंचायत सदस्य हरि सिंह भण्डारी, नायब तहसीलदार डबल सिंह रावत, खंड विकास अधिकारी राजपाल सिंह नेगी उपस्थित थे।
फोटो समाचार
जारी
महेंद्र बिष्ट