फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Base Hospital dialysis center opening exercise

बेस अस्पताल में डायलिसिस केंद्र खोलने की कवायद

Sat, 31 Dec 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Sat, 31 Dec 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन

श्रीनगर। नए साल में राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध बेस अस्पताल में गुर्दा संबंधी दिक्कत झेल रहे मरीजों की परेशानी दूर होने की उम्मीद है। एनसीडीपी (असंक्रामक रोग कार्यक्रम) के तहत स्वास्थ्य विभाग ने कालेज प्रशासन को बेस अस्पताल में डायलिसिस केंद्र हेतु स्थान चयन करने के लिए कहा है। विभाग का पत्र मिलने के बाद प्राचार्य ने स्थान चयन हेतु तीन सदस्य कमेटी गठित की है।

विज्ञापन

मालूम हो कि लगभग चार साल पूर्व बेस अस्पताल में मरीजों का डायलिसिस होता था, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी की वजह से डायलिसिस सुविधा मिलनी बंद हो गई। जबकि अस्पताल में डायलिसिस तकनीशियन सालों से कार्यरत है।  गढ़वाल के केेंद्र बिंदु में स्थित बेस अस्पताल श्रीनगर में डायलिसिस बंद होने के चलते मरीजों को मैदानी क्षेत्रों के निजी केंद्रों में जाना पड़ता है।  मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. चंद्रमोहन रावत ने बताया कि डायलिसिस केंद्र स्थापना के संबंध में चिकित्सा महानिदेशक का पत्र मिला है। अस्पताल में नॉन कम्युनिकेबल डिजीज प्रोग्राम के तहत डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में जगह उपलब्ध कराने हेतु चिकित्सा अधीक्षक डा. सुरेश जैन, सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. बेअंत सिंह और जनरल मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. कलम सिंह बुटोला की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी की रिपोर्ट मिलने पर डीजी हेल्थ को भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed