फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bank workers descended against privatization

निजीकरण के विरोध में उतरे बैंक कर्मी

Mon, 14 Sep 2020 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Bank workers descended against privatization
केंद्र सरकार की ओर से बैंकों के निजीकरण किए जानें के फैसले के विरोध में ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर एसोसिएशन से जुड़े कोटद्वार के बैंक कर्मियों ने विरोध दिवस मनाया। उन्होंने केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में बैज लगाकर बैंक का काम किया।
विज्ञापन

सोमवार को ऑल इंडिया बैंक इंपलाई एसोसिएशन से जुड़े बैंक कर्मचारी सुबह दस बजे अपने बैंकों में पहुंचे। उन्होंने एसोसिएशन की ओर से उपलब्ध कराए गए बैज को लगाकर बैंकों के निजीकरण पर विरोध जताया। इस अवसर पर उत्तराखंड बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह रावत ने केंद्र सरकार पर जनविरोधी योजनाओं को लागू करने का आरोप लगाया। कहा कि बैंक देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का कार्य करते हैं। इसलिए पूर्व में बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था, लेकिन वर्तमान में केंद्र सरकार चंद पूंजीपतियों के हाथ में सरकारी बैंकों का सौदा कर देश की जनता के साथ धोखा और देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने सरकार से निजीकरण के फैसले को वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर बैंक कर्मी हरजीत सिंह, भरत सिंह, रमेश नेगी, राहुल नेगी, रचित रावत, मुन्नी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed