{"_id":"629e2fc6040f755d42595a85","slug":"ban-on-registration-system-for-chardham-yatra-in-kotdwar-kotdwar-news-drn4138516102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार में चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण व्यवस्था पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार में चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण व्यवस्था पर लगी रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम यात्रा के लिए कोटद्वार में पंजीकरण की व्यवस्था को फिलहाल बंद कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जून तक की बुकिंग फुल होने के कारण शासन ने पोर्टल को बंद कर दिया है, जिसके कारण अग्रिम आदेश मिलने तक पंजीकरण का कार्य बंद कर दिया गया है।
पर्यटन विभाग की ओर से कोटद्वार-पौड़ी के रास्ते चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बीते नौ मई को कोटद्वार में ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। पंजीकरण के लिए रोडवेज स्टेशन परिसर स्थित पर्यटन कार्यालय में यात्रा पंजीकरण के लिए कंप्यूटर और हैंड मशीन लगाई गई थी। वर्तमान में चारधाम यात्रा के लिए जून तक की बुकिंग फुल होने के कारण शासन ने पोर्टल को बंद कर दिया है, जिसके कारण कोटद्वार के साथ ही यूपी बार्डर के दूसरे स्टेशनों चिड़ियापुर और नारसन में भी पंजीकरण की व्यवस्था को रोक दिया गया है।
चारधाम यात्रा के लिए जून तक की बुकिंग फुल होने के कारण संबंधित एजेंसी ने पंजीकरण की व्यवस्था को रोक दिया है। उन्होंने बताया कि कोटद्वार के अलावा चिड़ियापुर और नारसन में भी पंजीकरण का कार्य स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
-संजय नेगी, सहायक पर्यटन अधिकारी, कोटद्वार