फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Baluni School and MKVN become champions of Kabaddi

बलूनी स्कूल और एमकेवीएन बने कबड्डी चैंपियन

Sun, 13 Oct 2019 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Baluni School and MKVN become champions of Kabaddi
कोटद्वार। स्कॉलर्स एकेडमी की ओर से आयोजित अंतरविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग में एमकेवीएन और बालिका वर्ग में बलूनी पब्लिक स्कूल चैंपियन रही।
विज्ञापन

शिब्बूनगर स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित अंतरविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का स्थानीय पार्षद सोनिया नेगी और पदमपुर की पार्षद विजयेता रावत ने किया। उन्होंने कहा कि युवा आज खेल में अपना भविष्य तलाश रहे हैं। खासकर कबड्डी ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाई है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपने खेल के माध्यम से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की।
क्षेत्र के 18 विद्यालयों की प्रतियोगिता का फाइनल मैच बालक वर्ग में एमकेवीएन और डीएवी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें एमकेवीएन के खिलाड़ियों ने डीएवी के खिलाड़ियों को पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम की। दूसरा फाइनल मैच बालिका वर्ग में बलूनी पब्लिक स्कूल और नवयुग स्कूल के बीच खेला गया। इसमें बलूनी की छात्राएं बालिका वर्ग की प्रतियोगिता की चैंपियन बनीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए एमकेवीएन के शुभम भारद्वाज और बलूनी की साक्षी नेगी को बेस्ट रेडर, एमकेवीएन के चिराग कुकरेती और नवयुग की श्रृति गुसाईं को बेस्ट डिफेंडर घोषित कर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर स्कॉलर एकेडमी के प्रबंधक जगमोहन सिंह नेेगी, प्रधानाचार्य एकता रावत, धर्मवीर सिंह रावत, इंद्रमोहन जखमोला व धीरेंद्र सिंह कंडारी आदि मौजूद थे।
-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed