फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bal Bharti School became champion in volleyball

वॉलीबाल में बाल भारती स्कूल बना चैंपियन

Sun, 07 Nov 2021 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Bal Bharti School became champion in volleyball
होटद्वार के मोटाढाक में आयोजित अंतर विद्यालयी वालीबॉल प्रतियोगिता जीतने के बाद विनर ट्राफी के स - फोटो : KOTDWAR
भाबर क्षेत्र के मोटाढाक में आयोजित आठवीं अंतर विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता बाल भारती स्कूल के नाम रही। बाल भारती स्कूल ने एमकेवीएन स्कूल को हराकर चैंपियनशिप जीती। राज्यमंत्री पंडित राजेंद्र अंथवाल ने विजेता और पार्षद कमल नेगी ने उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन

रविवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल मैच बाल भारती बी और एमकेवीएन के बीच हुआ, जिसमें एमकेवीएन ने बाल भारती को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल आरसीडी स्कूल और बाल भारती ए के बीच हुआ, जिसमें बाल भारती आरसीडी स्कूल को हराकर फाइनल में पहुंचा।
विज्ञापन

फाइनल मैच बाल भारती और एमकेवीएन के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच अंकों को लेकर कांटे की टक्कर हुई। पांच सेट के इस मैच में बाल भारती के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3-1 से मैच जीतकर प्रतियोगिता अपने नाम की। प्रतियोगिता में बेहतर खेल के लिए बाल भारती के खिलाड़ी आकाश रावत को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, एमकेवीएन स्कूल के खिलाड़ी गौरव को बेस्ट डिफेंडर, आरसीडी स्कूल के अमन रावत को इमेजिंग प्लेयर, बालभारती के हेमंत और विवेक नेगी को बेस्ट सेंटर का पुरस्कार दिया गया। मैच का आंखों देखा हाल सुरदीप गुसाईं से सुनाया। इस अवसर पर बाल भारती स्कूल के प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत, हर्षवर्द्धन बिंजोला, लक्ष्मण सिंह, कुणाल रावत, रविंद्र भारद्वाज, नवनीत नेगी, सतीश मौर्य, सूरज रमोला, धीरेंद्र चौहान, धीरेंद्र कंडारी, मुकेश भंडारी और सुनील रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में मीरा और आयुष ने मारी बाजी
द्वारीखाल ब्लाक के अंतर्गत खेल महाकुंभ का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कण्वघाटी। द्वारीखाल ब्लाक के अंतर्गत न्याय पंचायत/संकुल सुराड़ी में खेल महाकुंभ के तहत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इस दौरान हुई 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मीरा और आयुष ने अपने-अपने वर्गों में बाजी मारी।

जीआईसी चैलूसैंण के खेल मैदान में आयोजित खेल महाकुंभ का शुभारंभ एसएमसी अध्यक्ष बबली देवी ने किया। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल को आवश्यक बताया। इस मौके पर आयोजित 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आकाश जखमोला ने प्रथम, सागर ने द्वितीय और दिव्यांशु कोठारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में आकाश जखमोला ने पहला, लक्की रावत ने दूसरा और सागर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में स्वाति, ममता, रिंकी, 1500 मीटर दौड़ में मीरा-दृष्टि, पूनम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 1500 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में आयुष रावत, रोहन सिंह क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे। लंबी कूद में दीया ने प्रथम और मुस्कान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी के बालिका वर्ग में आदर्श बाल भारती और कबड्डी बालक वर्ग में जीआईसी चेलूसैंण ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि बबली नेगी और प्रधानाचार्य बीरेंद्र गिरी ने विजेता और उपविजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed