{"_id":"5da4a7838ebc3e93b65d6270","slug":"bal-bharti-and-avn-will-be-final-kotdwar-news-drn3228353125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल भारती और एवीएन के बीच खेला जाएगा वॉलीबाल का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल भारती और एवीएन के बीच खेला जाएगा वॉलीबाल का फाइनल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। इंस्टीट्यूट ऑफ हास्पीटेलिटी मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) में स्व. बेलम सिंह रावत एवं स्व. मनोहरी देवी स्मृति अंतर विद्यालयी वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रा वर्ग में बाल भारती स्कूल और एवीएन ने अपने प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर फाइनल में जगह बनाई। टूर्नामेंट में छात्र वर्ग में 19 टीमों एवं छात्रा वर्ग में 14 टीमों ने प्रतिभाग किया।
सोमवार को बीईएल रोड बलभद्रपुर में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के डायरेक्टर (एडमिन) कर्नल बीएस गुसाईं (सेनि.), प्रधानाचार्य विमल कुमार, मालिनी वैली कालेज के चेयरमैन अजय पाल सिंह रावत और प्रधानाचार्य मुन्नी रावत ने किया। संस्थान के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के तहत छात्र वर्ग के बीच खेले गए लीग मैचों में टीसीजी ने एसजीआरआर कोे 15-19, 15-11 से हराया। एमकेवीएन (बी) ने एवीएन को 15-12, 15-17 से हराया। बाल भारती स्कूल ने आरसीडी को 10-15, 15-10, 15-7 से परास्त किया। क्रिस जयंती स्कूल ने एमकेवीएन (ए) को 15-10, 15-12 से हराया। छात्रा वर्ग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बाल भारती स्कूल ने नवयुग स्कूल को 21-17, 12-21, 21-19 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में एवीएन ने डैफोडिल स्कूल को 19-21, 21-13, 21-14 से परास्त कर फाइनल में जगह बनाई। निर्णायक मंडल में प्रमोद रावत, पवनीश चंदोला, सत्येंद्र रावत, प्रतिमा कराकोटी, रेवत गुसाईं, पूनम रावत, विपिन रावत व विवेक ध्यानी रहे।