फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Baha Banja Devi foot bridge ready in disaster

आपदा में बहा बंजा देवी पैदल पुल तैयार

Sat, 19 Sep 2020 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Baha Banja Devi foot bridge ready in disaster
रिखणीखाल ब्लाक के बंजा देवी में नौदानू गांव के लिए बनकर तैयार नया पैदल पुल। - फोटो : KOTDWAR
रिखणीखाल ब्लाक के कर्तिया और आसपास के गांवों के लिए अच्छी खबर है। वर्ष 2012 की आपदा की भेंट चढ़ा बंजा देवी पुल आठ साल बाद बनकर तैयार हो गया है। 21 सितंबर को यह पुल जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य विनीता ध्यानी और जिला पंचायत सदस्य विनयपाल सिंह नेगी ने बताया कि यह पैदल पुल रथुवाढाब से करीब पांच किमी आगे बंजादेवी क्षेत्र को रिखणीखाल के नौदानू, हैड़ाग्वाड़, पापड़ी, अमडंडा, जुई सेरा, कर्तिया, कालिंको, दियोड़, बीरोबाड़ी, जवाड़ियूंरौल, कांडा नाला, भैंसियारौ, तैड़िया-पांड गांव, खदरासी, बिरण, लूंठियानाला आदि गांवों को जोड़ता है। आपदा में पुल ध्वस्त होने के बाद लोगों को मंदाल नदी में जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही थी। क्षेत्रीय विधायक दलीप रावत ने बताया कि इस पुल के लिए राज्य सरकार ने 221.24 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। 106 मीटर स्पान के पुल का निर्माण दो साल पहले लोनिवि लैंसडौन ने शुरू किया था, जिसे 21 सितंबर को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed