फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   baby elephant dead

बाघ के हमले में घायल शिशु हाथी ने दम तोड़ा

Thu, 18 Feb 2016 08:46 PM IST
दुगड्डा (कोटद्वार)
दुगड्डा (कोटद्वार) Updated Thu, 18 Feb 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
लैंसडौन वन प्रभाग के अंतर्गत दुगड्डा रेंज में करीब एक महीने के शिशु हाथी ने दम तोड़ दिया है। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव नेशनल हाईवे के किनारे स्थित खोह नदी तट पर पड़ा मिला। वन अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसे टाइगर ने हमलाकर घायल कर दिया था। घाव में संक्रमण के चलते उसकी मौत हो गई। वन विभाग उस पर निगाह रखे हुए था, लेकिन हथिनी उसे छोड़ नहीं रही थी। इसी वजह से उसका उपचार नहीं हो सका। बच्चे की मौत से हथिनी गुस्से में है। वन अधिकारियों ने लोगों को चेताया कि वह हाथी झुंड अथवा अकेले हाथी से दूर रहें।
विज्ञापन

दुगड्डा के रेंज अधिकारी आरके बत्रा ने बताया कि एक माह की मादा हाथी कई दिनों से घायल अवस्था में झुंड के साथ चल रही थी। बृहस्पतिवार को शव की सूचना मिलते ही डीएफओ एनएम त्रिपाठी, एसडीओ एमके बहुखंडी समेत सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएफओ के निर्देश पर दो पशु चिकित्सकों डा. राजेश कुमार और डा. मंजूपाल ने शिशु हाथी का पोस्टमार्टम किया और उसका बिसरा सुरक्षित रख लिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed