{"_id":"5e4184658ebc3ee60858b8c9","slug":"awareness-rally-organized-on-national-worm-liberation-day-kotdwar-news-drn3356933112","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर निकाली रैली, किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर निकाली रैली, किया जागरूक
विज्ञापन
नेह क्षेत्र के अंतर्गत एसजीआरआर, लालपानी में बच्चों को एलबेंडाजोल खिलाते शिक्षक।
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत जीआईसी धोबीघाट की एनएसएस इकाई की ओर से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर लोगों से अपने एक वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के पाल्यों को एलबेंडाजोल दवा खिलाने की अपील की गई।
विद्यालय में प्रधानाचार्य अतुल कुकरेती ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय से शुरू हुई रैली पलीगांव, मुरांयू, कलढुंगा आदि गांवों से होते हुए वापस विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान छात्र-छात्राएं स्वच्छ मन, स्वच्छ तन, कृमि का हो देश से गमन नारे लगा रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पेट में कीड़े होना एक साधारण बीमारी समझी जाती है, लेकिन यदि इसका समय पर इलाज न हो तो यह कुपोषण, आंतों में रुकावट, एलर्जी आदि जानलेवा रोगों का कारण भी बन जाता है। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण की स्थिति, शिक्षा तक पहुंच और जीवन की गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी के लिए विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को यह दवाई खिलाई जा रही है। इस मौके पर रेडक्रॉस प्रभारी डा. सौरभ मिश्र, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी नारायण दत्त शर्मा, संतोष कुमार सिंह, भारत सिंह नेगी, राम सिंह सिंगरौर आदि मौजूद रहे।
बच्चों को खिलाई एलबेंडाजोल
कोटद्वार। नगर और आसपास के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर बच्चों को एलबेंडाजोल खिलाई गई। राजकीय महाविद्यालय, कोटद्वार में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं को कीड़े मारने की दवाई खिलाई गई। इस मौके पर बेस अस्पताल के आरकेएसके कार्यक्रम काउंसलर अरविंद सिंह, प्रभारी प्राचार्य डा. डीएम शर्मा, डा. किशोर चौहान, डा. सरिता चौहान, डा. वंदना चौहान, डा. अर्चना रानी मौजूद रहे। एसजीआरआर लालपानी में प्रधानाचार्य दान सिंह बिष्ट ने बच्चों को एलबेंडाजोल खिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन स्वास्थ्य में आ रही गिरावट के लिए पारिस्थितिकी तंत्र और खानपान को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बच्चों को संक्रामक बीमारियों के प्रति सतर्क रहने और खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह भी दी।