{"_id":"1c06d686b1c0e7ee2402cffd526f0b74","slug":"attack-with-knife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती
पौड़ी
Updated Wed, 17 Feb 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैडलस्यूं पट्टी के निसणी गांव में दो लोगों ने एक किशोर पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। किशोर को घायलावस्था मेें पौड़ी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजस्व पुलिस ने इस मामले में दोनों लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
प्रभारी तहसीलदार आशीष घिल्डियाल ने बताया कि मंगलवार देर शाम सूर्यप्रताप सिंह पुत्र सोबन सिंह खेलने गया था। वहां निसणी गांव निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र केदार सिंह और रवि रावत पुत्र नरेंद्र रावत भी मौजूद थे। इसी दौरान सूर्यप्रताप सिंह की राजेंद्र सिंह और रवि रावत के साथ कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में मामला झगड़े में बदल गया।
इसी दौरान रवि रावत और राजेंद्र सिंह ने सूर्यप्रताप सिंह पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। सूर्यप्रताप सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी तहसीलदार घिल्डियाल ने बताया कि सूर्यप्रताप सिंह के परिजनों की तहरीर के आधार पर रवि रावत और राजेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या का प्रयास करने समेत कई आरोपों में धारा 307, 324, 504 और 506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आरोपी राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर दिया गया है। रवि रावत को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास चल रहे हैं।