फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   At the cost of mined material raging rural

खनन सामग्री की कीमत पर भड़के ग्रामीण

Fri, 29 Jul 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर Updated Fri, 29 Jul 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन

नैथाणा व रानीहाट क्षेत्र के ग्रामीणों ने खनन कारोबारी पर तय सीमा से अधिक कीमत वसूलने के आरोप में कीर्तिनगर बडियारगढ़ मोटर मार्ग पर सांकेतिक जाम लगाया। विरोध स्वरूप ग्रामीणों ने खनन कारोबारी के खिलाफ क्रमिक अनशन भी शुरू कर दिया है। वहीं प्रशासन का कहना है कि शासन केवल रायल्टी तय करता है, जबकि कीमत पट्टाधारक ही तय करते हैं।

विज्ञापन


कीर्तिनगर विकास खंड के रानीहाट में खनन पट्टा स्वीकृत है। रानीहाट व नैथाणा के ग्रामीणों का आरोप है कि खनन पट्टा स्वामी तय सीमा से कीमत पर खनन सामग्री बेच रहा है। ग्राम प्रधान संजय सिंह रावत ने कहा कि इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत भी की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने कीर्तिनगर-बडियारगढ़ मोटर मार्ग पर सांकेतिक जाम भी किया। बाद में ग्रामीण एक स्टोन क्रशर परिसर में सांकेतिक क्रमिक अनशन पर बैठे। वहीं एसडीएम सीएस चौहान ने बताया कि इस संबंध में ग्रामीणों व पट्टे धारक की बैठक कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पट्टाधारक कीमत कम करने पर राजी हो गया था। एसडीएम ने बताया कि शासन केवल रायल्टी तय करती है। कीमत पट्टाधारक ही तय करते हैं। क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में विजयपाल सिंह मियां, मनोज, राकेश आदि शामिल थे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed