फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   As summer progresses, people are upset due to power cuts

गर्मियां बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती से लोग परेशान

Tue, 19 Apr 2022 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
As summer progresses, people are upset due to power cuts
क्षेत्र में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती के कारण पेयजल की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। साथ ही शहर के लघु उद्योग धंधों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर और आसपास के क्षेत्र में इन दिनों पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे क्षेत्र में गर्मी बढ़ गई है। गर्मी में उत्पादन के सापेक्ष मांग बढ़ने के कारण ऊर्जा निगम की ओर से क्षेत्र में शाम के वक्त दो घंटे की कटौती की जा रही है। इसके अलावा आसपास के क्षेत्र में लाइन मरम्मत के नाम पर अलग से कटौती हो रही है। बिजली कटौती के कारण जहां शाम के वक्त नगर और आसपास में पेयजल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है, वहीं लघु उद्योग धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय नागरिक विजय रावत, मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार, आदित्य कुमार आदि ने क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती पर रोष जताते हुए ऊर्जा निगम के प्रति आक्रोश जताया है। उधर, एसडीओ सिटी कमल सिंह ने बताया कि उत्पादन के सापेक्ष मांग अधिक होने के कारण बिजली कटौती की जा रही है। क्षेत्र में शाम के समय दो घंटे की कटौती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed