फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   As soon as the team left, the road was decorated again.

टीम के जाते ही फिर सज गई सड़क पर फड़

Thu, 11 Nov 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
As soon as the team left, the road was decorated again.
नगर आयुक्त की अगुवाई में नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाया और सामान जब्त किया। इस मौके पर 18 दुकानदारों के चालान काटकर उनसे चार हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया, लेकिन गोखले मार्ग के फड़ और ठेली वाले कार्रवाई से बाज नहीं आए और टीम के जाते ही दोबारा फड़ सजा दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त केएस नेगी की अगुवाई में लगातार दूसरे दिन नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। सफाई निरीक्षक सुनील कुमार और सुखवीर सिंह, वर्क एजेंट असलम ने स्टेशन रोड और गोखले मार्ग पर अभियान चलाया। इस मौके पर पालिथीन का उपयोग करने वालों से जुर्माना वसूला गया। चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करते पाए गए, तो दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा। नगर निगम की कार्रवाई से फड़ और ठेली वालों में अफरातफरी मची रही। वहीं जनप्रतिनिधियों और संगठनों से जुड़े लोगों ने उन दुकानदारों के भी चालान करने की मांग उठाई, जिनके सामने फड़वाले सड़क तक कब्जा किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed