{"_id":"68fcb556888658e63f0a90fc","slug":"arush-saksham-mansi-pallavi-bhupendra-and-vipul-came-first-in-the-race-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-119408-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: दौड़ में आरुष, सक्षम, मानसी, पल्लवी, भूपेंद्र और विपुल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: दौड़ में आरुष, सक्षम, मानसी, पल्लवी, भूपेंद्र और विपुल प्रथम
Sat, 25 Oct 2025 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 25 Oct 2025 05:02 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स लैंसडौन की ओर से इन्फैंट्री दिवस पर सेना के शौर्य, समर्पण और देशभक्ति की भावना को चिरस्थायी बनाने के लिए शौर्य वीर रन, रन फॉर क्रेज का आयोजन किया गया। इस दौड़ में सेवारत सैनिकों के साथ ही बच्चों, महिलाओं, नवयुवकों और वेटनर्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर राष्ट्र के प्रति एकता और साहस का संदेश दिया। दौड़ में आरुष, सक्षम, मानसी, पल्लवी, भूपेंद्र और नायब सूबेदार विपुल कुमार अपने वर्गों में प्रथम रहे।
रन फॉर क्रेज का उद्घाटन मुख्य अतिथि गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर के डिप्टी कमांडेंट कर्नल कुलदीप सिरोही, लैंसडौन परिवार कल्याण संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी ने किया। अंडर-10 आयु वर्ग की एक किमी. दौड़ में आरुष सिंह, धनुष सिंह, राहुल सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-16 बालक वर्ग की 2.5 किमी. दौड़ में सक्षम सिंह, हर्षित ठाकुर, सागर सिंह, बालिका वर्ग में मानसी, कनक, सृष्टि क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। महिला वर्ग की 2.5 किमी दौड़ में पल्लवी, नीलम, देवेश्वरी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। अंडर-40 वर्ग में अग्निवीर भूपेंद्र सिंह, अग्निवीर प्रदीप कुमार, विक्रम सिंह प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की दौड़ नायब सूबेदार विपुल कुमार, नायब सूबेदार मुकेश, नायब सूबेदार अरविंद सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कर्नल कुलदीप सिरोही ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर जय हिंद, जय बद्री विशाल, भारत माता की जय के उद्घोष से माहौल गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी, सिविल प्रशासन एवं स्कूल/कॉलेज के प्रधानाचार्य व शिक्षक मौजूद रहे।