फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Another scam worth 1.81 crore unearthed at GMOU Kotdwar funds withdrawn using forged vouchers

कोटद्वार: जीएमओयू में 1.81 करोड़ का एक और घोटाला पकड़ में आया, फर्जी वाउचर से निकाली गई रकम

Sat, 10 Oct 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Sat, 10 Oct 2026 05:00 AM IST
सार

जीएमओयू के संयुक्त सचिव नितिन रावत ने पुलिस उपाधीक्षक को शिकायत देकर वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में कथित गबन की जांच कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
Another scam worth 1.81 crore unearthed at GMOU Kotdwar funds withdrawn using forged vouchers
घोटाला पकड़ा - फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड (जीएमओयू) में 1.81, 39054 करोड़ का एक और घोटाला पकड़ में आया है। यह घोटाला भी मार्च 2025 में पकड़ में आए पहले वाले घोटाले की तर्ज पर किया गया है। कंपनी प्रबंधन की ओर से हुई जांच के बाद इस मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस उपाधीक्षक को तहरीर सौंपी है। एक दिन पहले ही सीओ की जांच के बाद जीएमओयू की जमीन खुर्दबुर्द किए जाने की प्राथमिकी कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन


जीएमओयू के संयुक्त सचिव नितिन रावत ने पुलिस उपाधीक्षक को शिकायत देकर वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में कथित गबन की जांच कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जीएमओयू मुख्यालय कोटद्वार में फर्जी प्रार्थना पत्र और वाउचर तैयार कर कंपनी के खजाने से करीब 1.81 करोड़ रुपये और निकालने का मामला जांच में सामने आया है। कंपनी की जांच समिति की 17 सितंबर 2026 की रिपोर्ट और विशेष मुख्य लेखा अधिकारी की 6 अक्तूबर 2026 की रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन


आरोप है कि कंपनी के कुछ पदाधिकारियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलीभगत कर फर्जी नामों, वाहन स्वामियों के नाम पर कागजात और काल्पनिक खर्चों के आधार पर भुगतान दर्शाया गया। इस मामले में भी पूर्व चैयरमैन, तत्कालीन महाप्रबंधक, तत्कालीन सहायक लेखाधिकारी, तत्कालीन लेखा लिपिक, तत्कालीन कैशियर व तत्कालीन स्टेशन इंचार्ज की भूमिका संलिप्त पाई गई है। शिकायत में यह भी कहा गया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान करीब 1.81 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता पकड़ में आई है। वहीं, वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में 3.85 करोड़ रुपये का गबन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


UK Top News: दिनेश आर्य की राज्यसभा में एंट्री, बाल विज्ञान महोत्सव मे बड़ी घोषणा, भारी ओलावृष्टि से तबाही

Trending Videos

एडवांस, डीजल फंड के नाम पर हुआ भुगतान

कहा गया कि वाहन स्वामियों के एडवांस, डीजल फंड, दान, रिपेयरिंग, वेतन और ट्रैफिक अरेंजमेंट के नाम पर करीब 1.25 करोड़ रुपये से अधिक के भुगतान में फर्जीवाड़ा हुआ है। आरोप है कि मृत वाहन स्वामियों के नाम पर फर्जी प्रार्थना पत्र और वाउचर तैयार कर मुख्यालय स्थित कैशियर अनुभाग से रकम निकाली गई। साथ ही ऐसे कर्मचारियों के नामों का भी इस्तेमाल किया गया जो कभी उन स्थानों पर कार्यरत ही नहीं रहे थे।

कोटद्वार में 85 लाख की भूमि धोखाधड़ी, दो भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज

तहसील कोटद्वार क्षेत्र में 85 लाख रुपये की भूमि धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। प्रदीप कुमार नामक व्यक्ति ने दो भाइयों पर भूमि का इकरारनामा करने के बाद पंजीकृत बैनामा न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जालसाजी और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने लेखराज और गोविंद से पदमपुर सुखरो में करीब 14 बीघा भूमिधरी भूमि खरीदने का इकरारनामा किया था। इस भूमि के लिए उन्होंने दोनों भाइयों को 85 लाख रुपये का भुगतान किया था। इकरारनामे के अनुसार आरोपियों को उचित समय पर भूमि का पंजीकृत बैनामा प्रदीप कुमार या उनके बताए किसी व्यक्ति के नाम करना था।

जब प्रदीप कुमार ने बैनामे के लिए कहा तो आरोपी टाल-मटोल कर रहे हैं। वे पंजीकृत बैनामा करने से इन्कार कर रहे हैं। आरोपियों ने प्रदीप कुमार को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। प्रदीप कुमार ने अपनी जान को खतरा बताया और इसे जालसाजी व धोखाधड़ी का मामला बताया। आरोप है कि आरोपियों ने इकरारनामे के गवाहों को भी डराया-धमकाया है। वे धीरू मास्टर का हवाला दे रहे हैं। कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed