फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Angry over appointment from outsourcer, performed

आउट सोर्स से नियुक्ति पर भड़का नगर निगम कर्मचारी संघ, किया प्रदर्शन

Mon, 14 Oct 2019 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Angry over appointment from outsourcer, performed
कोटद्वार। नगर निगम कर्मचारी संघ और नगर निगम कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा ने निगम कार्यालय में आउटसोर्स से विभिन्न पदों पर कर्मचारी नियुक्त करने के विरोध में नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस मौके पर नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों के आश्रितों को नगर निगम में नियुक्ति देने, वाल्मीकि समाज के व्यक्तियों को ही सफाई कर्मचारी नियुक्त करने व सफाई कर्मचारियों को पीआरडी कार्यालय से रखे गए कर्मचारियों के समान मानदेय देने की मांग की गई। मांगों के निराकरण को मेयर और नगर आयुक्त को ज्ञापन प्रेषित किए गए।
विज्ञापन

सोमवार को बड़ी संख्या में नगर निगम कर्मी नगर निगम कार्यालय में एकत्र हुए। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर मेयर हेमलता नेगी और नगर आयुक्त योगेश मेहरा को प्रेषित ज्ञापन में कहा गया कि नगर निगम में आउटसोर्स के माध्यम से सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। कर्मचारी संघ ने ज्ञापन में सफाई कर्मचारी के पदों पर अन्य समाज के व्यक्तियों को न रखकर वाल्मीकि समाज के व्यक्ति को ही नियुक्त करने और उन्हें पीआरडी कार्यालय से रखे गए कर्मचारियों की भांति मानदेय देने की मांग की। उधर, नगर निगम कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा ने ज्ञापन में कहा कि नगर निगम में उपनल और अन्य आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से कर्मचारी नियुक्त किए जा रहे हैं। नियुक्ति प्रक्रिया में नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। कहा कि नगर निगम प्रशासन अपने चहेतों को नियुक्ति प्रदान कर रहा है, जिससे कर्मचारियों में गहरा रोष है। इस मौके पर नगर निगम में लिपकीय संवर्ग, चपरासी, माली, वर्क एजेंट, स्टोर कीपर, जूनियर लाइनमैन, विद्युत सहायक के पदों पर स्थानीय बेरोजगारों और निगम में कार्यरत कर्मचारियों के आश्रितों को योग्यता के आधार पर नियुक्ति के अवसर प्रदान करने की मांग की गई। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में नगर निगम कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष शशि, मंत्री जितेंद्र गोडियाल, उपाध्यक्ष धीरज गोडियाल, संरक्षक नरेंद्र घाघट, कोषाध्यक्ष अजय कैश्याल, रोशन सिंह नेगी, महेंद्र, ज्वाला, विकेश कुमार, वीरेंद्र व नरेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed