फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Anganwadi workers thunder in child development office

दुगड्डा बाल विकास कार्यालय पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Fri, 24 Jan 2020 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers thunder in child development office
दुगड्डा मुख्यालय स्थित बाल विकास कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समान कार्य समान वेतन सहित अपनी मांगों को लेकर बाल विकास कार्यालय में जमकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए उनकी मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विकासखंड दुगड्डा के साझासैंण स्थित ब्लाक मुख्यालय में बाल विकास कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय के समक्ष अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी के साथ धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर उनकी जायज मांगों को स्वीकार नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि एक ओर सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उनके मूल कार्य के अलावा अनेक प्रकार के कार्य करवा रही है, बदले में उनका मानदेय नहीं बढ़ाया जा रहा है। जिसके कारण अपने हक के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंदोलन करना पड़ रहा है। दूसरी ओर उनपर आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने के लिए जबरन दबाव बनाया जा रहा है। जिसके कारण वह मानसिक दबाव में है। कहा कि जब तक उनकी मांगे स्वीकार नहीं की जाती, वह किसी भी दबाव में आकर आंदोलन को समाप्त नही करेंगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को चेताया की यदि उनके साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी। धरना प्रदर्शन करने वालों में ब्लाक अध्यक्ष सुनीता देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष बसंती रावत, ब्लाक उपाध्यक्ष संगीता भट्ट, सचिव रोशनी देवी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed