फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Anganwadi workers lock in child development department

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाल विकास विभाग में की तालाबंदी

Tue, 28 Sep 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers lock in child development department
दुगड्डा में बाल विकास कार्यालय में मांगों को लेकर प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं। - फोटो : KOTDWAR
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समान कार्य के लिए समान वेतन देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बाल विकास कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय से कार्मिकों को बाहर कर प्रवेश द्वार पर तालाबंदी की और सरकार पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 24 सितंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में धामी सरकार ने संगठन की मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुशल श्रेणी कर्मी हैं या अकुशल श्रेणी के कर्मी। साथ ही उन्होंने अन्य विभागीय कार्यों से मुक्त करने और समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग भी की। तालाबंदी करने वालों में संगठन की अध्यक्ष ऊषा गोस्वामी, उपाध्यक्ष अंबिका, सचिव पुष्पा देवी, कोषाध्यक्ष संपत्ति देवी, सदस्य सुनीता देवी, बसंती रावत, मीना देवी, संगीता, शर्मिला देवी, पुष्पा देवी और अनीता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

आशाओं ने की मानदेय बढ़ाने की मांग
कोटद्वार। सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने समेत 12 सूत्री मांगों के समर्थन में उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन का कार्य बहिष्कार 58वें दिन भी जारी रहा। आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सरकार सभी विभागों के कर्मचारियों का वेतन बढ़ा रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ आशाओं की परेशानी सरकार को नजर नहीं आ रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से अन्य कर्मचारियों की तरह उनका मानदेय भी बढ़ाने की मांग की। चेताया कि जब तक उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं होगी उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस अवसर पर दुगड्डा ब्लाक अध्यक्ष प्रभा चौधरी, उपाध्यक्ष मीरा नेगी, रंजना कोटनाला, नीलम कुकरेती, सुमित्रा भट्ट, कुसुम, बनेश्वरी देवी, रोशनी, कल्पना काला, मीनाक्षी, गोदांबरी, यशोदा जखमोला, सुमन रौथाण, विमला जोशी, सीमा शाही, मंजू नेगी और उषा देवी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed