फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Anganwadi worker movement continues

प्रदेश सरकार के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी

Sat, 25 Jan 2020 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker movement continues
सात सूत्री मांगों को लेकर कोटद्वार तहसील में धरना देते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और सेविका संगठन की सात सूत्री मांगों को लेकर तहसील में चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना-प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन को पूर्व सैनिक, अर्द्ध सैनिक एवं सामाजिक विकास संस्था ने अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तहसील पहुंची। यहां उन्होंने सात सूत्री मांगों को लेकर तहसील में धरना दिया। इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि वह अपनी लंबित मांगों को लेकर लगातार संघर्षरत हैं, लेकिन बावजूद इसके प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें अभी तक कोई भी आश्वासन नहीं मिला है। आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आंदोलन को कुचलने के लिए विभागीय दबाव बनाया जा रहा है। पहले जिला स्तर पर ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस भेजे जा रहे थे। लेकिन, अब ब्लॉक स्तर पर भी नोटिस भेजकर उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा कि उनकी मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष दुगड्डा सुनीता देवी, रोशनी देवी, रोशनी चौहान, कृष्णा बलूनी, ऊषा देवी, अनामिका, सावित्री, पुष्पा नेगी, पूर्व सैनिक अर्द्धसैनिक एवं सामाजिक विकास संस्था के अध्यक्ष आनंद वल्लभ घिल्डियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed