फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Anesthesia Department will investigate

एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष की होगी जांच

Fri, 28 Oct 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 28 Oct 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज प्रशासन ने निश्चेतक विज्ञान विभाग (एनेस्थीसियोलॉजी) से बार-बार आ रही शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए जांच बैठा दी है। सर्जरी विभागाध्यक्ष की अगुवाई में आठ सदस्यीय कमेटी एनेस्थीसिया विभाग की जांच करेगी। जांच चलने तक विभागाध्यक्ष को दायित्व मुक्त किया गया है। इस दौरान सर्जरी विभागाध्यक्ष एनेस्थीसिया विभाग का अतिरिक्त दायित्व संभालेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि एनेस्थीसिया विभाग में लंबे समय से चिकित्सकों और कर्मचारियों ने एचओडी प्रो. आईएस योग के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। पिछले कुछ समय से विभाग के संकाय सदस्य/चिकित्सक और अन्य स्टाफ प्राचार्य को लगातार प्रो. योग के विरुद्ध शिकायती पत्र दे रहे थे।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि संकाय सदस्यों ने भविष्य में उनके अधीन कार्य करने से मना कर दिया। शिकायत कर्ताओं का कहना है कि प्रो. योग उनको बेवजह परेशान कर रही हैं। वह गार्ड से लेकर संकाय सदस्यों तक सभी को धमकाती हैं। कालेज प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर गत 21 अक्तूबर को संकाय सदस्यों ने पुन: पत्र भेजा, जिसमें उन्होंने प्रो. योग पर बयान और रिकार्ड बदलने के लिए स्टाफ पर दबाव बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी इंतजारी के बाद प्राचार्य प्रो. सीएमएस रावत ने संकाय सदस्यों और स्टाफ के संबंध में विविध प्रकरणों पर आ रही शिकायतों की जांच के लिए सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. बेअंत सिंह के अगुवाई में कमेटी गठित कर दी।


प्रो. रावत ने बताया कि कई स्रोतों से विभागाध्यक्ष के संबंध में शिकायत मिली हैं। आठ सदस्यीय कमेटी जांच करेगी। जांच रिपोर्ट में जो भी मिलेगा, उसी के अनुसार कार्रवाई होगी। जांच तक विभागाध्यक्ष को दायित्व मुक्त किया गया है। इस दौरान सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. सिंह एनेस्थीसिया विभाग का अतिरिक्त दायित्व संभालेंगे। उधर, प्रो. योग ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक संकाय सदस्य की महत्वाकांक्षा बढ़ गई है। इसीलिए साजिश के तहत आरोप लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed