{"_id":"67ec1e72ec7b4d7f8b01af8c","slug":"amount-of-rs-79989-returned-to-the-accounts-of-four-people-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-654718-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: चार लोगों के खाते में वापस दिलाई 79,989 रुपये की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: चार लोगों के खाते में वापस दिलाई 79,989 रुपये की रकम
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पौड़ी पुलिस की साइबर सेल कोटद्वार की टीम ने साइबर ठगी के शिकार हुए चार लोगों के खातों में 79,989 रुपये की धनराशि वापस दिलाई है। पीड़ितों ने साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए टीम का आभार जताया है।साइबर सेल प्रभारी एसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि कोटद्वार निवासी नदीम अहमद ने साइबर सेल में एक शिकायती प्रार्थनापत्र दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन जॉब दिलाने के नाम पर उनसे 54,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी की है। वहीं, कोटद्वार निवासी शमा ने साइबर सेल में उनसे ई-श्रम से पैसे दिलाने के नाम पर 9,449 रुपये की ऑनलाइन ठगी होने की शिकायत की।
पदमपुर निवासी स्वाति ने साइबर सेल में ऑनलाइन शॉपिंग के पार्सल को डिलीवर कराने के नाम पर उनसे 6,540 रुपये की ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पेमेंट गेटवे के बैंक नोडल से पत्राचार कर तीनों पीड़ितों के खाते से कटी हुई शत-प्रतिशत धनराशि उनके खातों में वापस करा दी है।
वहीं, कलालघाटी निवासी नीरज ने साइबर सेल में दिए शिकायती प्रार्थनापत्र में कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर उनके इंस्टाग्राम आईडी को रिकवर कराने के नाम पर 10,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी की है। साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पेमेंट गेटवे के बैंक नोडल से पत्राचार कर उनके खाते में 7,000 रुपये की धनराशि वापस करा दी है।