{"_id":"64f326f06a3fa7bda906e125","slug":"amisha-first-in-essay-competition-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-2493-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: निबंध प्रतियोगिता में अमीषा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: निबंध प्रतियोगिता में अमीषा प्रथम
Sat, 02 Sep 2023 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 02 Sep 2023 05:43 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति के तहत मातृभाषा प्रकोष्ठ एवं आइक्यूएसी की ओर से गढ़वाली भाषा दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में एमए तृतीय सेमेस्टर की अमीषा ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय और बीए प्रथम सेमेस्टर की लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान हुई कार्यशाला में प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से नई पीढ़ी अपनी बोली-भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आगे आएगी। विभागीय प्रभारी डाॅ. शोभा रावत ने कहा कि हम भले ही कई भाषाओं का ज्ञान प्राप्त कर लें, लेकिन अपनी बोली आनी चाहिए। डॉ. कपिल थपलियाल ने कहा कि यदि युवा पीढ़ी गढ़वाली साहित्य का अध्ययन करे तो वह समझ सकते हैं कि इसमें विषद साहित्य भंडार है। डाॅ. सुमन कुकरेती ने कहा कि गढ़वाली का शब्द भंडार समृद्ध है। डाॅ. विजय लक्ष्मी ने कहा कि जो भी छात्र-छात्राएं गढ़वाली प्रकोष्ठ से जुड़ना चाहते हैं वे हिंदी विभाग से संपर्क कर सकते हैं।