{"_id":"6bb408dff9eeda5e3094535c9f51f6e0","slug":"amaran-anshan-shuru-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमरण अनशन दोबारा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमरण अनशन दोबारा शुरू
कालागढ़/कोटद्वार
Updated Thu, 03 Dec 2015 06:22 PM IST
विज्ञापन
शासन-प्रशासन द्वारा एक माह बीत जाने के बाद भी समस्याओं का संज्ञान न लिए जाने से खफा कालागढ़ के वाशिंदों ने बृहस्पतिवार से पुन: नई कालोनी में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। आंदोलनकारियों ने सरकार पर कालागढ़वासियों की समस्याओं की अनदेखी करने और वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। कहा कि एक माह पूर्व ज्ञापन दिए जाने के बाद भी जनसमस्याओं का समाधान न किया जाना कालागढ़वासियों का अपमान है। क्षेत्रीय विकास संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
नई कालोनी में गवर्नर चौराहे के निकट हुई जनसभा में वक्ताओं ने रोष जताया कि अक्तूबर माह में आमरण अनशन स्थल पर एसडीएम कोटद्वार जीआर बिनवाल ने आकर जनता की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने के लिए ज्ञापन लिया था। स्वास्थ्य मंत्री की ओर से भी क्षेत्रवासियों को आंदोलन समाप्त करने और सरकार की ओर से कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया था। जिसे देखते हुए आमरण अनशन स्थगित कर दिया गया था। एक माह बीतने के बाद भी उनकी 58 में से एक भी मांग पूरी नही की गई। जिस पर दोबारा आमरण अनशन शुरू किया गया है। आमरण अनशन पर समिति के अध्यक्ष एमएल कन्याल बैठे हैं। सभा को कोमल थापा, शौकत जहां, रूपा वोरा, मिथलेश चौहान, तुलसी देवी, सोनी रुहेला आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संतोष सैनी ने की व संचालन कुमार दीपक ने किया।