फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   amar ujala shopping festival

अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल ; नृत्य-गायन में मंच पर मचाया धमाल

Sat, 17 Sep 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर। Updated Sat, 17 Sep 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
amar ujala shopping festival
डांस कंपटीश्‍ान में भाग लेती बा‌िललिका। - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला इवेंट पैराडाइज, परिवर्तन संस्थान व ज्योति एंटरप्राइजेज की ओर से शनिवार की शाम जीआईएंडटीआई मैदान में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल हुआ। गायन व नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने अपना हुनर दिखाया। मंच पर नन्हें कलाकारों की धमाल भरी प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे। अभिभावक व स्थानीय लोगों ने देर रात तक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में पौड़ी, चंबा, टिहरी व रुद्रप्रयाग से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि एसडीएम रजा अब्बास ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है। व्यापार सभा अध्यक्ष बासुदेव कंडारी ने कहा कि अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। निर्णायक की भूमिका में गढ़वाल विवि के डॉ. संजय पांडे व शकुंतला रावत रही। इस अवसर पर व्यापार सभा महामंत्री जगदीप रावत, कोषाध्यक्ष अवनीश सडाना, आनंद भंडारी, परिवर्तन संस्थान के निदेशक त्रिभुवन चौहान मौजूद थे। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए। कार्यक्रम के आयोजन में यश ग्रुप होटल मैनेजमेंट ऋषिकेश, आकाशदीप गोला बाजार श्रीनगर, रामचंदा ओरो डेंटल क्लीनिक श्रीनगर, जूर्स कंट्री हरिद्वार, महाजन ट्रेडर्स श्रीनगर, आरओ गीजर इन्वर्टर विक्रेता जेबी इंजीनियर्स अपर भक्तियाना श्रीनगर, डोमेनिक पिज्जा श्रीनगर, शाकुंबरी आटोमोबाइल श्रीकोट, बीस्ट एंड ब्यूटी फिटनेस स्ट्रीट व रेहान कम्युनिकेशन श्रीनगर, भारतीय स्टेट बैंक श्रीनगर, द मार्शल पब्लिक स्कूल श्रीनगर, ट्रॉपिकल आईस्क्रीम श्रीनगर, पशुपालन विभाग पौड़ी, एलआईसी श्रीनगर ने सहयोग किया।
विज्ञापन


आज होगा कवि सम्मेलन
श्रीनगर (ब्यूरो)। रविवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय और देश भर के प्रसिद्ध कवि शिरकत करेंगे। अमर उजाला परिवार कार्यक्रम में सभी स्थानीय लोगों को सादर आमंत्रित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed