फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   All-round development of the state will be done by the works of the state government

राज्य सरकार के कार्यों से होगा प्रदेश का चहुंमुखी विकास

Sun, 26 Sep 2021 07:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
All-round development of the state will be done by the works of the state government
क्षेत्रीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अपने जनसंपर्क अभियान के दूसरे दिन चौबट्टाखाल विधानसभा के पोखड़ा एवं एकेश्वर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को पर्यटन मंत्री ने पोखड़ा ब्लॉक में टीएचडीसी वित्त पोषित स्टेडियम का शिलान्यास, नंदा देवी मंदिर, गुराड़ तल्ला में स्थापित तीलू रौतेली मूर्ति परिसर में विधायक निधि से निर्मित कार्यों का भी लोकार्पण किया। उन्होंने तीलू रौतेली संग्रहालय का स्थलीय निरीक्षण और एकेश्वर महादेव मंदिर में पांच लाख की लागत से पर्यटन विभाग द्वारा किए जाने वाले विकास कार्यों का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि टीएचडीसी के सहयोग से बनने वाले स्टेडियम का निर्माण शीघ्र ही प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर पोखड़ा बैंड से झिनोरा तक सड़क निर्माण के लिए दो लाख की धनराशि स्वीकृत करने की भी घोषणा की। इस अवसर पर पोखड़ा ब्लाक प्रमुख प्रीति देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पोखड़ा महिपाल नेगी, भाजपा नेता पुष्कर जोशी, जिला पंचायत सदस्य हेमलता रावत, कुसुम देवी, टीएचडीसी के उप महाप्रबंधक सुनील शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed