{"_id":"b4606c65f4312af8e5cd923e2c772d62","slug":"alcoholics-huddang-from-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबियों के हुड़दंग से परेशान हैं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबियों के हुड़दंग से परेशान हैं महिलाएं
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Thu, 28 Jan 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड मुख्यालय में मनरेगा भुगतान व अन्य कार्यों के लिए पहुंचने वाली महिलाएं शराबियों के हुड़दंग से परेशान हैं। मुख्य बाजार में सुबह से ही शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। अधिकांश दुकानों व रेस्टरेंटों में शराब परोसी जा रही है।
कीर्तिनगर में एसबीआई व जिला सहकारी बैंक की शाखाएं मुख्य बाजार में हैं। इन शाखाओं से सट कर ही अंग्रेजी शराब की दुकान हैं। सुबह से ही शराबी दुकान के आस-पास के होटल व रेस्टोरेंटों में जमा होने शुरू हो जाते हैं। होटलों में शराबियों के जमे रहने से महिलाएं चाय तक नहीं पी पाती हैं। कोतवाली पुलिस जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मनोरमा भट्ट ने कहा कि होटलों के साथ ही सार्वजनिक पार्कों में भी शराबियों का जमावड़ा रहने से भी दिक्कतें होती हैं। एसपी बीजे सिंह ने कहा कि होटलों में शराब पिलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कोतवाली को इस संबंध में निर्देश भी जारी किए।