{"_id":"69c92bae9aae56cd050163cc","slug":"agitators-outrage-on-display-at-condemnation-rally-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122653-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: धिक्कार रैली में दिखा आंदोलनकारियों का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: धिक्कार रैली में दिखा आंदोलनकारियों का आक्रोश
Sun, 29 Mar 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 29 Mar 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालढांग–चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण को लेकर हुई जनसभा
कण्वघाटी। भाबर के हल्दूखाता तिराहे पर लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग निर्माण आंदोलन के 198वें दिन जनसभा आयोजित की गई। धिक्कार रैली के नाम से आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, बुजुर्ग, पूर्व सैनिक और कई संगठनों के लोगों ने हर समय आवागमन के लिए मार्ग को एलिवेटेड बनाने की पुरजोर मांग उठाई।
रविवार को हुई जनसभा का संचालन करते हुए पूर्व सैनिक रविंद्र सौंद ने कहा कि जनता सुप्रीम कोर्ट में पेश किए गए गलत तथ्य से आक्रोशित है। प्रदर्शनकारियों ने 17 नवंबर, 2025 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए एलिवेटेड रोड का निर्माण करने की सरकार से मांग की। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने भी मौके पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
राजाराम अणथ्वाल ने आंदोलन के अगले चरण में विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूरी के आवास का घेराव करते हुए जल्द ही सामूहिक आमरण अनशन कर आंदोलन को तीव्र गति देने का सुझाव दिया। जनसभा में प्रवीण थापा, राम कंडवाल, संजय रावत, गणेश रावत, पूर्व सैनिक देवेंद्र रावत, नरेश धस्माना, डॉ. शक्तिशैल कपरवाण, हेमा नेगी, रेखा नेगी, रमेश भंडारी आदि मौजूद रहे।