फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   After the road was not too tender

टेंडर पास होने के बाद भी नहीं बनीं सड़क

Tue, 14 Jun 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला, पौड़ी
अमर उजाला, पौड़ी Updated Tue, 14 Jun 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन

ब्लाक से एक किलोमीटर आगे चंपेश्वर-दमदेवल मोटर मार्ग में डामरीकरण नहीं होने से मार्ग जानलेवा बना हुआ है। चार किलोमीटर लंबी सड़क पाली, चोपड़ा सुंदरयू, ताल, पिपली, ऋषि, बल्बोयो और चंपेशवर समेत दर्जनभर गांवों को जोड़ती है। जगह-जगह बड़े-बड़े पत्थर और मलबे से गर्मियों में धूल के गुबार तो बारिश में कीचड़ रहता है। यहां का टेंडर के पास होने के बाद भी डामरीकरण नहीं किया गया।

विज्ञापन


बता दें चार साल पूर्व मार्ग में डामरीकरण के लिए टेंडर पास हुआ था लेकिन विभाग ने अब तक डामरीकरण नहीं किया। विभाग की लापरवाही पर ग्रामीण गुस्से में हैं। ग्रामीणों रविकांत पंत, अरविंद गुसाईं, दिनेश सिंह रावत, विमल किशोर, कुलबीर सिंह और हेमंत गुसाईं का कहना है कि रोड का इतना बुरा हाल है की कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि इस बाबत संबंधित विभाग को कई मौखिक और लिखित रूप से कहा गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि 15 जून तक डामरीकरण शुरू नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed