फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   After the main accused, SC/ST charges have been extended to four others.

Kotdwar News: मुख्य आरोपी के बाद चार अन्य पर भी एससीएसटी की धारा बढ़ाई

Thu, 25 Sep 2025 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 10:38 PM IST
सार

पौड़ी के तलसारी गांव में जितेंद्र कुमार आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी के बाद अब चार अन्य आरोपितों पर भी एससी/एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। आरोप है कि मृतक की अनुसूचित जाति का होने के कारण उत्पीड़न किया गया। अदालत में सभी आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को होगी।

विज्ञापन
After the main accused, SC/ST charges have been extended to four others.

विस्तार

पौड़ी। कोतवाली पौड़ी के तलसारी गांव निवासी जितेंद्र कुमार आत्महत्या के मामले में मुख्य आरोपी के बाद अब चार अन्य आरोपितों पर भी एससीएसटी एक्ट की धारा बढ़ गई है। कोतवाली पौड़ी क्षेत्र के तलसारी गांव में 21 अगस्त की सुबह चार बजे ग्रामीण जितेंद्र कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले मृतक युवक ने फेसबुक पेज पर एक वीडियो अपलोड किया था। जिसे उसने भाजयुमो नेता हिमांशु चमोली सहित अन्य पर उसके पैसे हड़पने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या का कारण बताया था। कोतवाली पौड़ी पुलिस ने मृतक युवक के पिता की तहरीर पर भाजयुमो नेता सहित पांच के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए बीते 22 अगस्त को पूर्व भाजयुमो नेता हिमांशु चमोली को गिरफ्तार किया था। चार अन्य आरोपियों शुभम खंडूड़ी, गौरव कांबोज, विकास शाह व अभिषेक गैराेला को 25 अगस्त को गिरफ्तार किया था। अदालत के आदेश पर सभी आरोपितों को पुलिस ने जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया था। प्रकरण में बीते 16 सितंबर को मुख्य आरोपी हिमांशु चमोली पर एससीएसटी एक्ट बढ़ गया था। अब मृतक के परिजनों ने चार अन्य आरोपियों पर भी जितेंद्र के अनुसूचित जाति का होने के चलते उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सत्र न्यायाधीश की अदालत में होगी जमानत याचिका पर सुनवाई

पौड़ी। जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश पौड़ी की अदालत में प्रकरण के पांचों आरोपियों की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। इससे पहले बीते 27 अगस्त को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत ने आत्महत्या प्रकरण के सभी की जमानत याचिका सिरे खारिज कर दी थी। जिला शासकीय अधिवक्ता प्रदीप कुमार भट्ट ने बताया कि प्रकरण के आरोपी विकास शाह, गौरव कांबोज, शुभम खंडूड़ी व अभिषेक गैरोला ने बीते 6 सितंबर और मुख्य आरोपी ने 24 सितंबर को सत्र न्यायाधीश पौड़ी की अदालत में जमानत याचिका दाखिल की है। जिस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन




- जितेंद्र कुमार आत्महत्या केस में मृतक की मां, बहन व चाचा ने मुख्य आरोपी के बाद अन्य आरोपियों पर विकास शाह, गौरव कांबोज, शुभम खंडूड़ी व अभिषेक गैरोला पर युवक के अनुसूचित जाति का होने को लेकर उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है। जिसे लेकर वह परेशान रहता था। जांच में मुख्य आरोपी के बाद अन्य चार आरोपितों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट बढ़ाई गई है। मामले में हर पहलू की जांच गंभीरता से की जा रही है। अदालत से सभी आरोपितों की रिमांड भी पुलिस को मिल गई है। त्रिवेंद्र सिंह राणा, सीओ सदर पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed