फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Administration demolished four temples including Rameshwar of Sukai

प्रशासन ने एनएच पर स्थित सुकई के रामेश्वर मंदिर समेत चार मंदिर ढहाए

Sat, 14 Mar 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Administration demolished four temples including Rameshwar of Sukai
बैजरो। एसडीएम थलीसैंण के नेतृत्व में तहसील प्रशासन ने लगातार दूसरे दिन बीरोंखाल के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर स्थित चार मंदिरों को जेसीबी से ढहा दिया। प्रशासन ने शनिवार को दीवा मंदिर जिवई, दुर्गा मंदिर ढुलकोली, सुकई स्थित रामेश्वर मंदिर और गडसारी स्थित हनुमान मंदिर को ध्वस्त किया। इस बीच क्षेत्रवासियों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन तहसील प्रशासन ने उन्हें समझा बुझाकर शांत करवा दिया।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए थलीसैंण के एसडीएम अरविंद बिष्ट ने जहां शुक्रवार को जिवई स्थित राम मंदिर ध्वस्त किया था। तब ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए सुकई के रामेश्वर मंदिर को छोड़ दिया गया था, लेकिन शनिवार को प्रशासन ने सबसे पहले सुकई के रामेश्वर मंदिर पर जेसीबी चलाकर उसे ध्वस्त कराया। इसके बाद गडसारी स्थित हनुमान मंदिर, जिवई स्थित दीबा मंदिर और ग्राम ढुलकोली के दीबा मंदिर को प्रशासन की जेसीबी ने ढहा दिया। प्रशासन को सुकई के रामेश्वर मंदिर को ढहाने में लोगों का भारी विरोध झेलना पड़ा। मंदिर के टूटने की खबर से शनिवार सुबह से ही सुकई के ग्रामीण मंदिर प्रांगण में जमा होकर भजन कीर्तन करने लगे। एसडीएम अरविंद बिष्ट और थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए उन्हें किसी तरह समझाकर शांत कराया। प्रशासन और एनएच के अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि उन्हें दूसरे स्थान पर मंदिर निर्माण में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि सलोनधार स्थित काल भैरव के मंदिर को हटाने के लिए समय दे दिया गया, लेकिन बीरोंखाल के पांच मंदिरों को तोड़ने के लिए कोई समय तक नहीं दिया गया। क्षेत्रवासियों ने उनके मंदिरों को बचाने के लिए आगे न आने पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed