फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Action will be taken if pets are left on the streets

पालतू पशुओं को सड़कों पर छोड़ा तो होगी कार्रवाई

Wed, 21 Jul 2021 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if pets are left on the streets
एसएसपी पी. रेणुका देवी के निर्देश पर कोटद्वार और लैंसडौन कोतवाली पुलिस ने आपरेशन मर्यादा और आपरेशन कामधेनु जन जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर लोगों से अपने पालतू पशुओं को सड़कों पर नहीं छोड़ने की अपील की गई। पुलिस ने क्षेत्र में जागरूकता होर्डिंग्स भी लगाए।
विज्ञापन

उप निरीक्षक भावना भट्ट के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से अवगत कराया गया कि पशुपालक अपने पशुओं का रजिस्ट्रेशन नगर निगम में अवश्य करा लें। उधर, लैंसडौन में कोतवाल संतोष सिंह कुंवर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रियाज अहमद, महिला उपनिरीक्षक रचना रानी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांधी चौक में लाउडस्पीकर के जरिए जागरूकता अभियान चलाया। कहा कि नगर में आवारा घूमने वाले पशुओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने आपरेशन कामधेनु चलाया है। जो लोग पशुओं को पाल रहे हैं वे छावनी कार्यालय में उनका रजिस्ट्रेशन 30 जुलाई से पहले जरूर करवा लें। यदि कोई व्यक्ति अपने पशुओं का पंजीकरण नहीं कराता है और ऐसे पशु सड़कों पर घूमते पाए गए तो संबंधित के विरुद्ध गोवंश संरक्षण अधिनियम 2007 के तहत कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर लावारिस घूम रहे पशुओं को एक अगस्त से गोशाला भेजने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया। कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना, खुले में शौच करना, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकना, थूकना गैर कानूनी है। इन नियमों का पालन न करने पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed