{"_id":"56ddb1414f1c1b371e8b456d","slug":"accused-of-swindle-arrested-from-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी के आरोपी को वाराणसी से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी के आरोपी को वाराणसी से दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो/ लैंसडान
Updated Mon, 07 Mar 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
ठगी के आरोप में पकड़ा गया कृष्ण कुंवर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल टास्क फोर्स की साइबर क्राइम इकाई ने कोटद्वार के रतनपुर सुखरौ निवासी एक महिला को लाटरी का झांसा देकर साढ़े आठ लाख रुपये ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उसके एक सदस्य को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। सोमवार को एसटीएफ आरोपी को बनारस से गिरफ्तार कर कोटद्वार ले आई, जहां उसे एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे चौदह दिन की न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी भेज भेजने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
एसटीएफ के इंस्पेक्टर दिनेश ढौंडियाल, सब-इंस्पेक्टर बीपी थपलियाल के नेतृत्व में बनारस गई टीम ने ठगी के आरोपी कृष्ण कुंवर सिंह पुत्र कृपाशंकर सिंह निवासी नेहिया, बाबतपुर मंगारी थाना चौलापुर बनारस से दबोचा। बताया कि यह गिरोह पाकिस्तान के नंबरों से कॉल करवा कर लोगों को लाटरी झांसा देकर अपने खातों में पैसा जमा करवा लेेेते हैं। बताया कि गत वर्ष 13 अगस्त को रतनपुर सुखरौ निवासी पीड़िता के पति विनोद गुसाईं ने कृष्ण कुंवर सिंह समेत देश के विभिन्न प्रांतों के निवासी सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और 66 आईटी एक्ट में कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा दर्ज कराया था। एसटीएफ की साइबर एक्सपर्ट टीम ने एक युवक का पता लगा लिया, जिसके खाते में पैसे जमा हुए थे। बताया कि इस गिरोह के पाकिस्तान और नेपाल कनेक्शन की जांच की जा रही है। आरोपी कृष्ण कुंवर ने जिस बैंक खाते में कोटद्वार की महिला किरन गुसाईं से पैसे जमा करवाए थे, वह खाता भी फर्जी आईडी के आधार पर खोला गया था। इस मामले में उसके दूसरे साथियों जयप्रकाश नारायण निवासी मुंबई, बिहार निवासी सोहनलाल, रमाकांत प्रसार, जमन सिंह, राकेश कुमार और तमिलनाडु निवासी जफर सलमान की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र में फर्जी लाटरी निकलने, बीमा करवाने समेत ज्यादातर कॉल पाकिस्तान से करवाई जाती हैं। इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन कॉलों को उठाएं ही नहीं। कॉल रिसीव करने मात्र से साइबर क्राइम से जुड़े ये लोग पूरा डाटा खंगाल लेते हैं। फोन नंबर के आधार पर बैंक डिटेल, खातों में जमा पैसे की भी जानकारी हासिल कर लेते हैं। इन दिनों कोटद्वार क्षेत्र में कई लोगों को पाकिस्तान के नंबरों से कॉल आने की बात सामने आई है। तड़ियाल चौक के एक स्कूल के शिक्षक विमलेश बछवाण बताते हैं कि तीन मार्च को उनके मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबर 923077387209 से कॉल आई थी। उन्होंने इसे पहचान कर रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन